पर्यावरण संरक्षण की पहल, अहिवरण वंशज ने 300 फलदार पौधों का किया वितरण

कोडरमा: पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने और समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अहिवरण वंशज मोदी बर्णवाल समाज, कोडरमा की ओर से द रामेश्वर वैली स्कूल परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा: पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने और समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अहिवरण वंशज मोदी बर्णवाल समाज, कोडरमा की ओर से द रामेश्वर वैली स्कूल परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से करीब 300 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर का समाज की ओर से मुरली मोदी और सतीश बर्णवाल ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अहिवरण वंशज के अध्यक्ष प्रवीण मोदी ने कहा कि संगठन लगातार मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों का वितरण और उनके संरक्षण से पर्यावरण को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि रमेश हर्षधर ने लोगों के बीच पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या समाज की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनकर फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

आम, अमरूद और चीकू समेत कई पौधे बांटे

समाज की ओर से आम, अमरूद, चीकू, नींबू समेत विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं है, बल्कि लोगों को उन्हें सुरक्षित रखने और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पौधा दस पुत्र के समान’ और ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण का आधार हैं। प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कार्यक्रम को सफल बनाने में अहिवरण वंशज के अध्यक्ष प्रवीण मोदी, सचिव चंदन बर्णवाल और परियोजना निदेशक एसके सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर फाउंडर अध्यक्ष मुरली मोदी, डॉ. बीएचपी बर्णवाल, सूरज देव मोदी, विकास बर्णवाल, पल्लव बर्णवाल, अनूप कुमार, विक्की मोदी, जागृति मंच की महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बर्नवाल, कविता बर्नवाल समेत समाज के अन्य सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।समाज के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाने का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर पर्यावरण मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *