पलामू में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात सुमित चंद्रवंशी के पैर में लगी गोली

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के बजराहा इलाके में पुलिस और कुख्यात अपराधी सुमित चंद्रवंशी के बीच हुई मुठभेड़ में सुमित के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था

सुमित चंद्रवंशी

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के बजराहा इलाके में पुलिस और कुख्यात अपराधी सुमित चंद्रवंशी के बीच हुई मुठभेड़ में सुमित के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की कड़ी निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस की टीम पूरे बजराहा इलाके में सघन सर्च अभियान चला रही है।

Read More : JPSC-JSSC विवाद : आदित्य साहू का हमला- ‘दिल्ली में प्रदर्शन, झारखंड में चुप्पी, कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर’

कोयल नदी फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी है सुमित

दरअसल, कुछ दिनों पहले मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी तटीय इलाके में भीषण फायरिंग की घटना हुई थी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस तफ्तीश में इस घटना का मुख्य आरोपी सुमित चंद्रवंशी को पाया गया था। गुरुवार तड़के मेदिनीनगर टाउन थाने की पुलिस टीम सुमित को गिरफ्तार करने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बजराहा से उसे धर दबोचा।

हथियार छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि गिरफ्तारी के तुरंत बाद शातिर अपराधी सुमित ने पुलिस जवान का हथियार छीन लिया और भागने की नीयत से पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें एक गोली सुमित के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पलामू एसपी के अनुसार, सुमित मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र का ही निवासी है और उसका एक सक्रिय आपराधिक गिरोह से संबंध है।

पलामू पुलिस की अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई

बता दें कि कोयल नदी गोलीकांड के बाद से पलामू पुलिस इस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इससे कुछ ही दिनों पहले भी पलामू पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान के पैर में गोली लगी थी। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.