JPSC-JSSC विवाद : आदित्य साहू का हमला- ‘दिल्ली में प्रदर्शन, झारखंड में चुप्पी, कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर’

नई दिल्ली/रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नई दिल्ली स्थित संसद भवन

आदित्य साहू

नई दिल्ली/रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में राज्य सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। साहू ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों छात्र लगातार धरना और अनशन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि वर्ष 2019 के बाद से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं (JPSC और JSSC) की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराई जाए, लेकिन राज्य सरकार हठधर्मिता का परिचय देते हुए उनकी आवाज़ को अनसुना कर रही है।

Read More : रांची रातू रोड और हरमू बायपास को जोड़ेगा नया फ्लाईओवर, 10 अगस्त को खुलेगा टेंडर

बारिश में प्लास्टिक के नीचे बैठने को मजबूर छात्र

आदित्य साहू ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं को सरकार लगातार प्रताड़ित कर रही है। आंदोलनरत छात्र-छात्राओं को पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और रात के वक्त अनशन स्थल की बिजली काट दी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच युवा प्लास्टिक का सहारा लेकर सत्याग्रह करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार के पास उनकी पीड़ा सुनने का समय नहीं है।

“राहुल गांधी प्रयागराज जाने से पहले बिरसा मुंडा की धरती पर आएं”

कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब केंद्र से जुड़ा कोई मामला होता है, तो राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस सड़क पर उतर जाती है। हालांकि, जब झारखंड में उनकी अपनी समर्थित सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, तो उनके मुंह पर ताला लग गया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी सच में छात्रों के हितैषी हैं, तो उन्हें प्रयागराज जाने से पहले भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड आकर अनशनकारी छात्रों से मिलना चाहिए और खुले मंच से CBI जांच की मांग करनी चाहिए। साहू ने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती, तो उसे नैतिकता के आधार पर झामुमो सरकार से तुरंत अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी BJP

आदित्य साहू ने स्पष्ट किया कि झारखंड का युवा अब इस अन्याय का जवाब मांग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह तय करना होगा कि वह राज्य के होनहार छात्रों के साथ खड़ी है या फिर परीक्षा घोटालों पर पर्दा डालने वाली सरकार के साथ। भाजपा छात्रों की इस न्याय यात्रा में उनके साथ मुस्तैदी से खड़ी है और जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रखेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.