रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी 6 अगस्त से औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस बार के मानसून सत्र में कुल पांच कार्य दिवस (Working Days) निर्धारित किए गए हैं, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और वित्तीय कामकाज निपटाए जाएंगे। सत्र के पहले दिन 6 अगस्त को शोक प्रकाश (Condolence Motion) के उपरांत सामान्य कामकाज पूरा किया जाएगा।
7 अगस्त को आएगा चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट
सत्र के दूसरे दिन, यानी 7 अगस्त को विधानसभा की पहली पाली में प्रश्नकाल (Question Hour) आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दूसरी पाली में राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) सदन के पटल पर पेश किया जाएगा। इसके बाद 8 और 9 अगस्त को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
10 से 12 अगस्त तक का विस्तृत कार्यक्रम
अवकाश के बाद 10 अगस्त को सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होगी:
10 अगस्त : पहली पाली में प्रश्नकाल होगा, जबकि दूसरी पाली में 7 अगस्त को पेश किए गए अनुपूरक बजट पर डिटेल्ड डिस्कशन (Detailed Discussion) कराया जाएगा। बहस के बाद इससे संबंधित विनियोग विधेयक (Appropriation Bill) को सदन से पारित कराया जाएगा।
11 अगस्त : पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में महत्वपूर्ण राजकीय विधेयक (Government Bills) पेश किए जाएंगे।
12 अगस्त (सत्र का अंतिम दिन) : पहली पाली में प्रश्नकाल आयोजित होगा, जबकि दूसरी पाली में राजकीय विधेयकों के साथ-साथ गैर-सरकारी संकल्प (Private Member Resolutions) पेश किए जाएंगे।
Also Read : पलामू में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात सुमित चंद्रवंशी के पैर में लगी गोली




