रांची: चुनाव आयोग की कार्यशैली के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न छात्र और राजनीतिक संगठनों के द्वारा शुक्रवार को राजधानी के मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ ने जमकर साज के साथ नारेबाजी करते हुए संविधान और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई।
also read : हमारी परंपरा में राष्ट्र और धर्म अलग नहीं है ,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
इस दौरान एनएसयूआई और आईसा और कॉक्रोच जनता पार्टी से जुड़े छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
also read : गांधी जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, दक्षिण अफ्रीका यात्रा के अनुभव किए साझा
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम लोगों के मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।
कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से चुनाव कराने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की। वहीं पुलता दहन की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
also read : गांव गोद लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य पर करें काम : राज्यपाल संतोष गंगवार




