हर किसी के लिए शिक्षा जरूरी :रोहित शारदा

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा निवारणपुर स्थित मुख बाधिर स्कूल में बच्चों के बीच कॉफी पेंसिल , इरेज़र, कटर, ड्राईंग पेंसिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा निवारणपुर स्थित मुख बाधिर स्कूल में बच्चों के बीच कॉफी पेंसिल , इरेज़र, कटर, ड्राईंग पेंसिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं शाखा के पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर समय बिताना सौभाग्य की बात है साथ ही साथ इनको देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्व पढ़ाई का महत्व बिजली पानी को कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी शिक्षक के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाई । कॉपी पेंसिल पा कर बच्चों में खुशी झलक रही थी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन ने आगे इन बच्चों के बीच ड्राइंग खेलकूद इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन की बात कही। वर्तमान अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने सभी अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन सचिव राघव शारदा ने किया। एवं मंच का संचालन कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ,बालवीर जैन, अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल संयोजक आशीष मंगल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थै।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.