लोधी कॉलोनी के घर में लगी आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली की लोधी कॉलोनी मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लगने से तीन लोगों की झुलस कर मौत हो गई।लोधी कॉलोनी में आग कैसे लगी और हादसा कब हुआ?जानकारी के अनुसार लोधी कॉलीनी के बी ब्लॉक में

नई दिल्ली। दिल्ली की लोधी कॉलोनी मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लगने से तीन लोगों की झुलस कर मौत हो गई।

लोधी कॉलोनी में आग कैसे लगी और हादसा कब हुआ?

जानकारी के अनुसार लोधी कॉलीनी के बी ब्लॉक में सुबह 10.22 बजे एक घर की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। आग इतनी तेज थी कि घरवालों को निकलने का मौका नहीं मिला और घर में मौजूद महिला और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसकी दो बेटियां हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि दमकलकर्मी घर में मौजूद तीन लोगों को बचा नहीं सके। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *