प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवरा की सुबह धनबाद के कोयला कारोबारियों को ठिकानो पर छापेमारी शुरु की है. छापेमारी की दायरे में कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े 25 कोयला कारोबार शामिल हैं. जिन कोयला कारोबारियों के यहां छापेमारी की जा रही है उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पु मंडल, हरेंद्र चौहान, आलोक समेत कारोबारी शामिल है.
सूचना है कि इडी की टीम एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह के घर पर भी छापामारी करने पहुंची है. लेकिन रंजीत सिंह ने घर को अंदर से बंद कर लिया है. इडी की टीम उनके घर के बाहर है. इससे पहले जब एलबी सिंह के घर पर छापामारी करने ईडी की टीम गई थी तब उन्होंने भी घर को बंद कर लिया था.



