रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

रांची पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ हड्डी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि महताब आलम मंदारमनी में छिपा हुआ है, जिसके बाद मंदारमनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार

रांची पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ हड्डी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि महताब आलम मंदारमनी में छिपा हुआ है, जिसके बाद मंदारमनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से रांची के सुकुरहुटू इलाके का रहने वाला है. वह काफी समय से जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था.

क्या है मामला?
हाल ही में एक जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी महताब आलम अपनी पहचान छुपाकर कोलकाता के पास मंदारमनी में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने एक टीम का गठन किया और कार्रवाई करते हुए बंगाल में दबिश दी. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महताब आलम उर्फ हड्डी की गिरफ्तारी से जमीन से जुड़े कई बड़े विवादों और आपराधिक मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस अब आरोपी के पूरे आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरार रहने के दौरान उसे किन-किन लोगों ने पनाह दी थी.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.