रांची में आज शाम खुलेंगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट, देखें थीम

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पूरा माहौल बन गया है। शहर के कई बड़े-बड़े पूजा पंडालों का पट आज यानी बुधवार की शाम चतुर्थी के दिन ही खोल दिया जाएगा। पट खुलते ही भक्त लोग पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन

दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा पंडाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पूरा माहौल बन गया है। शहर के कई बड़े-बड़े पूजा पंडालों का पट आज यानी बुधवार की शाम चतुर्थी के दिन ही खोल दिया जाएगा। पट खुलते ही भक्त लोग पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। इस बार रांची में पूजा पंडालों को एक से बढ़कर एक थीम पर सजाया गया है। कहीं दक्षिण भारत के बड़े-बड़े मंदिरों की झलक दिखेगी, तो कहीं द्वारिका नगरी और पाताल लोक का नजारा देखने को मिलेगा। इन पंडालों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। वैसे तो आमतौर पर दुर्गा पूजा में पंडालों का पट महासप्तमी के दिन खुलता है, लेकिन रांची में कई पूजा समितियां ऐसी हैं, जो चतुर्थी की शाम से ही पट खोल देती हैं, ताकि भक्त पहले से ही मां के दर्शन कर सकें।

Read More : तुपुदाना में 45 से 50 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, तैयारियां तेज 

इन प्रमुख पूजा पंडालों के खुलेंगे पट

श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति, जिला स्कूल मैदान (अपर बाजार) : यहां वाराणसी के प्रसिद्ध स्वर्वेद महामंदिर की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है। इसकी आकर्षक बनावट श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होगी।

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार : इस बार यहां दक्षिण भारत के प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। इसकी सजावट में ऐतिहासिक मंदिर की स्थापत्य शैली को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड (फिरायालाल चौक के पास) : यहां द्वारिका नगरी और द्वारका मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है। धार्मिक सजावट और भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल : इस पंडाल में भगवान विष्णु के वामन अवतार और पाताल लोक की थीम को दर्शाया गया है। पौराणिक प्रसंगों पर आधारित सजावट यहां का प्रमुख आकर्षण होगी।

मंदिरों और धार्मिक स्थलों की थीम पर सजे पंडाल

बांग्ला स्कूल पंडाल, अपर बाजार : यहां कैलाश मंदिर (शिला कैलाश) की थीम पर मां दुर्गा का दरबार सजाया गया है। पंडाल की कलात्मक और धार्मिक सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।

राजस्थान मित्र मंडल, अपर बाजार : यहां भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य प्रमुख पंडालों के पट भी चतुर्थी की शाम खोल दिए जाएंगे।

गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति, मोरहाबादी : समिति इस वर्ष अपना 50वां साल मना रही है। यहां वेल्लोर के लक्ष्मी नारायण मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा भी खास है। मिट्टी से बनी प्रतिमा पर सोने रंग की स्टील की परत चढ़ाई गई है।

ग्रामीण परिवेश और हस्तशिल्प कला की दिखेगी झलक

त्रिकोण हवन कुंड, सुभाष चौक, कचहरी रोड : इस पंडाल में ग्रामीण परिवेश को साकार किया गया है। यहां गांव का दृश्य, बग्गी, पालकी, खेलकूद, डीजल ट्रेन, बाइस्कोप और हावड़ा ब्रिज की झलक देखने को मिलेगी।

ज्योति संगम दुर्गा पूजा समिति, अपर बाजार : इस समिति ने हस्तशिल्प कला की थीम पर पंडाल का निर्माण किया है। श्रद्धालुओं को यहां वास्तुकला और कलात्मक सजावट का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा।

रांची में इन भव्य पंडालों के पट खुलने के साथ ही दुर्गा पूजा का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है। श्रद्धालु अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक थीम पर तैयार पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *