रांची में नशे में धुत कार चालक ने दो स्कूटी को मारी टक्कर, दारोगा घायल

रांची : राजधानी रांची में तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। बीती रात जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने दो अलग-अलग स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2018 बैच के दारोगा गणेश यादव और

स्कूटी
हादसे में स्कूटी और कार भी क्षतिग्रस्त।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। बीती रात जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने दो अलग-अलग स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2018 बैच के दारोगा गणेश यादव और एक बुजुर्ग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक दारोगा को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में दोनों स्कूटी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More : बिहार MLC चुनाव : 8 में से 6 सीटों के नतीजे घोषित, जानें विजेता

नशे में कार चालक ने दो स्कूटी को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शी प्रवीण कुमार के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार और एक बुजुर्ग अपनी-अपनी स्कूटी से सड़क के किनारे जा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत कार चालक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक स्कूटी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ भी हाथापाई की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पूर्व विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव का पैर जख्मी

हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर गणेश यादव विधानसभा थाना प्रभारी रह चुके हैं। वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों स्कूटी और कार के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *