झारखंड में डिजिटल हेल्थ का विस्तार, AI, Tele-ICU व Robotic Surgery से इलाज की की तैयारी

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल Technology से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में झारखंड डिजिटल हेल्थ Conclave-2026 का आयोजन किया गया। also read : प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से फोन

डिजिटल हेल्थ का विस्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल Technology से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में झारखंड  डिजिटल हेल्थ Conclave-2026 का आयोजन किया गया।

also read : प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात: व्यापार, रक्षा और ऊर्जा पर चर्चा; किन मुद्दों पर बनी सहमति?

स्वास्थमंत्री इरफान अंसारी  ने कहा कि राज्य में Robotic Surgery शुरू करने की दिशा में भी काम चल रहा है।  इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में AI के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वास्थ्यकर्मियों को तकनीकी सहायता देने में किया जा सकता है।

इरफान अंसारी ने  कहा कि झारखंड में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि राज्य में ऐसी सुविधाएं विकसित हों, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में कम जाना पड़े।

also read : जल-जंगल-जमीन पर पहला अधिकार उस समुदाय का, जिसने पीढ़ियों से इन्हें बचाया: सुदेश महतो

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2025 में इस योजना की शुरुआत की गई थी. योजना के चार मुख्य हिस्से हैं।  इनमें कनेक्टिविटी, Hospital Management Information System यानी HMIS, CCTV आधारित निगरानी और Digital Dashboard शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में HMIS लागू किया जा रहा है. इसके जरिए मरीज घर बैठे Registration, Payment और Doctor Appointment जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। जांच के बाद रिपोर्ट भी डिजिटल माध्यम से मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

Digital Dashboard के जरिए अस्पतालों में मरीजों की संख्या, बीमारी से जुड़े आंकड़ों और दूसरी जरूरी जानकारी की निगरानी की जा सकेगी।  इससे स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि HRIS के जरिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर रिटायरमेंट तक का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रखा जाएगा। इसमें उपस्थिति, छुट्टी, सेवा से जुड़ी जानकारी और भुगतान का रिकॉर्ड भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे करीब 80 हजार सहिया, मेडिकल स्टाफ, नर्स और दूसरे कर्मचारियों के बेहतर प्रबंधन के लिए आगे AI आधारित सिस्टम विकसित करने की योजना है।  AI Assistant के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों को काम और समय से जुड़े मामलों में डिजिटल सहायता देने की भी तैयारी है।

also read :विधानसभा अध्यक्ष से झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सौपा ज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.एस. शर्मा ने झारखंड में Digital Technology के इस्तेमाल की सराहना की।  उन्होंने Digital Registration, Digital Attendance और कोरोना के दौरान तकनीक के इस्तेमाल का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने Robotic Cardiac Surgery पर प्रस्तुति दी।  इस दौरान सहिया पुस्तिका और राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

Conclave के दूसरे सत्र में डिजिटल हेल्थ से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों ने Panel Discussion किया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, सिविल सर्जन, डॉक्टर और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

also read : स्कूलों में आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए एनडीएमए की पहल, शिक्षा मंत्रालय को कार्रवाई के लिए भेजा प्रस्ताव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.