पुरुलिया से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की मांगी कामना

राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है।

रांची : राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। रविवार शाम पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से दर्जनों श्रद्धालु रांची पहुंचे और मंदिर परिसर के आसपास रात्रि विश्राम किया। सोमवार तड़के स्नान के बाद उन्होंने सरकारी पूजा-अर्चना में भाग लिया और बाबा भोलेनाथ के मुख्य मंदिर में जलाभिषेक किया।

बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

मुख्य मंदिर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने नागदेवता सहित अन्य मंदिरों में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सभी ने अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगलमय जीवन की कामना की।

मंदिर समिति की व्यवस्था से श्रद्धालु संतुष्ट

श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से दूर-दराज और अन्य राज्यों से आने वाले भक्तों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। बेहतर व्यवस्थाओं के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

Read More : खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, चार युवक जख्मी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *