मानसून सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा, NEET मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके, जबकि दोनों सदनों

NEET

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके, जबकि दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

Read More : NEET मुद्दे पर CJP का संसद मार्च, कई हिरासत में, मेट्रो स्टेशन बंद

लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने NEET मुद्दे को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठकर सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

दोपहर में कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष का विरोध जारी रहा। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कहा कि असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चर्चा की जानी चाहिए और शून्यकाल सांसदों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होता है। इसके बावजूद हंगामा नहीं थमा और सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई।

Read More : स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

राज्यसभा में भी लगातार बाधित रही कार्यवाही

राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत नए सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके कुछ ही देर बाद विपक्षी सदस्यों ने NEET परीक्षा और प्रदर्शनकारी छात्रों का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई। इसके बाद 12 बजे, 12:30 बजे और फिर उसके कुछ ही समय बाद कार्यवाही दोबारा शुरू की गई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण हर बार सदन को फिर से स्थगित करना पड़ा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *