सीवान में दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट से कार्रवाई की मांग

सीवान: बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चार पासपोर्ट धारकों पर कथित रूप से गलत जानकारी देकर दो-दो पासपोर्ट बनवाने और पासपोर्ट सत्यापन के दौरान तथ्य छिपाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीवान: बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चार पासपोर्ट धारकों पर कथित रूप से गलत जानकारी देकर दो-दो पासपोर्ट बनवाने और पासपोर्ट सत्यापन के दौरान तथ्य छिपाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आई अनियमितताएं

मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सीवान की अदालत में आवेदन देकर चारों आरोपितों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष के बयान के आधार पर मैरवा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

आवेदन के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना और पुलिस अधीक्षक, सीवान से प्राप्त पत्रों के आधार पर जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि इंग्लिश नोनिया टोला निवासी राजा कुमार चौहान ने पहले जारी पासपोर्ट के बाद अपना नाम बदलकर राज कुमार चौहान कर लिया और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया।

इसी तरह तितरा निवासी भीम राम पर पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरा पासपोर्ट हासिल करने का आरोप है। वहीं छोटका मांझा निवासी जितेंद्र कुशवाहा और इंग्लिश निवासी राजा आलम पर भी पुराने पासपोर्ट का विवरण छिपाकर अलग-अलग जानकारी के आधार पर दूसरा पासपोर्ट प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है।

कोर्ट से कार्रवाई की मांग

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने अदालत को दिए आवेदन में कहा है कि इस तरह की गतिविधियां पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं और विदेशों में भारत की छवि पर भी असर डाल सकती हैं। इसलिए चारों आरोपितों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब अदालत के निर्देश और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.