हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, सिमरिया चौक जाम, मुआवजे व नौकरी की मांग अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटाया

चतरा के सिमरिया-बगरा सड़क पर कोयला लदे तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया है. उसका इलाज चल रहा है. दोनों युवक बगरा जा रहे थे. दुर्घटना के बाद बाद

हाइवा की टक्कर से युवक की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा के सिमरिया-बगरा सड़क पर कोयला लदे तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया है. उसका इलाज चल रहा है. दोनों युवक बगरा जा रहे थे.

दुर्घटना के बाद बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सिमरिया चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया. ग्रामीण मुआवजा, सरकारी नौकरी, नो एंट्री व्यवस्था लागू करने और बाईपास निर्माण की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम से आवागमन बंद हो गया है.

घटना की सूचना मिलने पर सिमरिया सीओ गौरव कुमार राज और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटाया.

also read :सिल्ली में कथित दुष्कर्म व हत्या की घटना से आक्रोश, देवेंद्र नाथ महतो ने की फांसी की मांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.