रांची: राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना से इलाके में आक्रोश है. दुर्गा पूजा की अष्टमी के दिन हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.
also read :मां लिलोरी मंदिर में मंगलवार को नवमी पर होगी पाठा बलि, श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
घटना की जानकारी मिलने के बाद JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो 18 अक्टूबर की रात मारदू गांव पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
देवेंद्र महतो ने पुलिस से मांग की है कि घटना के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये और उन्हें फांसी की सजा दिलायी जाए. इस तरह की घटनाओं के आरोपियों को छोड़ा नहीं जा सकता.
इससे पहले रविवार की रात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की. आरोपियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा.
उल्लेखनीय है कि नाबालिग अष्टमी की रात मेला घूम कर वापस घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे दुष्कर्मियों ने उसे कब्जे में ले लिया. कथित रुप से उसके साथ दुष्कर्म की. फिर उसकी हत्या कर दी.
घटना के बारे में पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव का पंचनामा किया. फिर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी.
पुलिस ने रविवार की रात 12:30 बजे के बीच शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
also read :वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की विकास गाथा और मोदी सरकार का निर्णायक आर्थिक दृष्टिकोण




