रांची। न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव ईचार्ज की मौजुदगी में आज बुधवार को कांके प्रखंड क्षेत्र स्थित डालसा का लिगल-एड-क्लिनिक, रिनपास, सीआईपी, कांके ब्लाॅक में स्थित लिगल-एड-क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरिक्षण के दौरान डालसा टीम के द्वारा कार्यरत पीएलवी को से कहा गया कि लिगल-एड-क्लिनिक में बैनर पोस्टर लगाये तथा पम्पलेट एवं लिफलेट रखें। निरीक्षण टीम के द्वारा कहा गया कि अपने लिगल-एड-क्लिनिक में बैनर लगाय तथा आने-जाने वाले लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारें में जानकारी दें।
कहा गया कि समय-समय पर डालसा टीम के द्वारा आगे भी लिगल-एड-क्लिनिक का औचक निरिक्षण किया जायेगा।
इस अवसर पर सचिव ईंचार्ज, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप तथा राहुल रंजन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




