हजारीबाग में सीसीएल का शिकायत निवारण शिविर, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशालय (मानव संसाधन प्रबंधन) के तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशालय (मानव संसाधन प्रबंधन) के तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और हितधारकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना था।

Read More : JPSC का बड़ा फैसला, 25-27 जुलाई की मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

शिविर की अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान प्रकोष्ठ) सुमन रस्तोगी ने की। इस दौरान मुख्य प्रबंधक (समाधान प्रकोष्ठ) तेजविंदर सिंह, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) नीलाम्बरा मालिक, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) निशांत कुमार परमार सहित मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, स्टाफ अधिकारी (सिविल), अन्य अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 27 शिकायतों का पंजीकरण किया गया। इनमें अनुकम्पा नियुक्ति, आवास (क्वार्टर) अनुरक्षण, भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन भुगतान, सीएमपीएफ से जुड़े ऑनलाइन डाटा अद्यतन तथा अन्य सेवा संबंधी मामले प्रमुख रहे।

कई मामलों में मौके पर मिला समाधान

शिविर के दौरान कर्मचारियों और हितधारकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक जानकारी और समाधान उपलब्ध कराया गया, जबकि शेष शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों और हितधारकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *