एसिड एटैक पीड़ित को मिला 12 लाख का मुआवजा
– राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ करोड़ों रूपया का चेक बाउंस के मामले एवं काॅमर्शियल विवाद का सुलह
– कुल लंबित मामले 48076 तथा प्री-लिटिगेशन के 865394 वादों का किया गया निस्तारण साथ ही रूपये (367,78,65,000/-) तीन सौ सरसठ करोड़ अठहत्तर लाख पैसठ हजार की राशि का हुआ सेटलमेंट।
रांची: आज शनिवार को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उदघाटन माननीय न्यायामूर्ति झारखण्ड उच्च न्यायालय-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची सुजित नारायण प्रसाद के द्वारा धनबाद न्यायमंडल, धनबाद से ऑनलाइन के माध्यम से किया गया।
व्यवहार न्यायालय, रांची में उदघाटन-सत्र में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय पवन कुमार, समेत सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एस.बी. शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, समेत सभी न्यायिक दण्डाधिकारीगण, रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, शम्भू प्रसाद अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, एलएडीसीएस के सदस्यगण, मध्यस्थ एवं अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पीएलवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
न्यायायुक्त ने कहा कि आम जनता को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से देश भर में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस महा-अभियान के तहत आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत एक मंच है, जहां वादों का निस्तारण एक ही मंच पर किया जाता है, इससे वादकारियों को धन व समय की बचत होती है।
न्यायायुक्त एवं गणमान्य अतिथियों के हाथों पीड़ितों को चेक भी दिया गया। मोगो कच्छप को मर्डर केस में सजा हुई थी। वह लगभग 16 वर्ष तक जेल में रहकर बाहर निकला एवं वह समाज के मुख्यधारा से जुड़ने में काफी कठिनाईयों को महशुस कर रहा था। तत्पश्चात् डालसा के काउंसेलर पी.एन. सिंह ने एक सप्ताह तक उसका काउंसिलिंग किया एवं श्रमिक विभाग के सहयोग से उसका जाॅब कार्ड बनवाया, 2,00,000 का बीमा करवाया गया तथा कन्यादान योजना से जुड़वाया एवं एनएलयु रांची के सहयोग से 10,000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा अंत्योदय योजना के तहत राषन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री अबुआ आवास के लिए कार्रवाई की गयी है।
तेजाब हमले की पीड़ित राहुल कुमार को बारह लाख रुपये का चेक झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत दिया गया
आज ही के दिन डालसा, रांची के द्वारा तेजाब हमले की पीड़ित राहुल कुमार को 12,00,000 रुपये (बारह लाख रुपये) का चेक झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर डालसा रांची के द्वारा एन.आई. एक्ट से संबंधित लगभग करोड़ों रूपये का राशि का सेटलमेंट भी किया गया। एक मामला 96,00,000 (छियानवे लाख रुपये) के भुगतान के लिए ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट’ के तहत अपराध से जुड़ा था। माननीय नालसा के ‘मीडिएशन फॉर नेशन ड्राइव 3.0’ के तहत, नेशनल लोक अदालत की सुलह-पूर्व बैठक में यह मामला आखिरकार 54,00,000में सुलझा लिया गया।
हत्या के एक केस में झारखण्ड पीड़ित मुआवजा के तहत सुशीला देवी को 5,00,000 का चेक, कमर्शियल एक्जीक्यूशन से जुड़े मामले में 6,86,000 रुपये का चेक तथा मोटर वाहन दुर्घटना मामले में दावेदार को मुआवजे की राशि के रूप में 37,34,770 रूपये का चेक का भुगतान न्यायायुक्त महोदय के द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि वैवाहिक वाद संख्या ओ.एम. 504/2025 जो कि राजेष कुमार सिंह, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय में लंबित था। इस वाद में प्रथम पक्ष खुशबू साहु ने अपने पति संजय कुमार पर भरण-पोषण हेतु किया था। मध्यस्थाता के माध्यम से सुलह होने के पश्चात दोनों राजी-खुशी फिर से एक-साथ रहने के लिए राजी हो गये। दोनों को आज राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन माननीय न्यायायुक्त के समक्ष फूल-माला पहनाया गया व उनकी सुखमय जीवन की कामना की गयी।
आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल लंबित मामले 48076 तथा प्री-लिटिगेशन के 865394 वादों का किया गया निस्तारण साथ ही रूपये (367,78,65,000/-) तीन सौ सरसठ करोड़ अठहत्तर लाख पैसठ हजार की राशि का हुआ सेटलमेंट।
डालसा सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 38 तथा कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 20 बेंच का गठन किया गया है।
अंत में डालसा सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, डालसा की टीम, जिला प्रशासन एवं बैंक व इंशुरेंश कंपनियों के प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, रांची जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यगण एवं अधिवक्तागण, स्थायी लोक अदालत के सदस्यगण को धन्यवाद ज्ञापन किया है।





