रांची HEC क्षेत्र में बस्तीवासियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रांची : HEC प्रबंधन की ओर से 7 सितंबर को जारी नोटिस और नगर निगम के अनाउंसमेंट के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बस्तीवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहीद मैदान से दोपहर 12 बजे HEC मुख्यालय की ओर मार्च करते

HEC
मुख्यालय पहुंचा मार्च

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : HEC प्रबंधन की ओर से 7 सितंबर को जारी नोटिस और नगर निगम के अनाउंसमेंट के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बस्तीवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहीद मैदान से दोपहर 12 बजे HEC मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस्ती उजाड़ने के विरोध में जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘10 लेन सड़क के नाम पर बस्ती को उजाड़ना बंद करो’, ‘सुंदरीकरण के नाम पर बस्ती उजाड़ना बंद करो’, ‘10 लेन सड़क बनाने के नाम पर गरीबों से रोजगार छीनना बंद करो’ और ‘10 लेन बनने के नाम पर गरीबों के बच्चों से शिक्षा छीनना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।

Read More : OBC मोर्चा की 21 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना, जाति जनगणना पर जोर

HEC मुख्यालय के पास रोका गया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों के मुख्यालय के नजदीक पहुंचने पर हटिया डीएसपी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उन्हें रोक दिया। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों से एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से HEC प्रबंधन से मिलने को कहा गया। इसके बाद बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने HEC के पर्सनल डायरेक्टर से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस को तत्काल वापस लेने और जनता को परेशान नहीं करने की मांग की गई।

समिति ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के बाद स्थल पर सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक मिंटू पासवान ने कहा कि HEC प्रबंधन को अपने उत्पादन और कर्मचारियों के वेतन पर ध्यान देना चाहिए, बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बस्ती उजाड़ने का प्रयास जारी रहा तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी HEC प्रबंधन और सरकार की होगी। प्रतिनिधिमंडल में ऋतु खलखो, हीरामणि देवी, सुषमा देवी, प्रवीण सिंह और राजन पाठक शामिल थे।

13 सितंबर को होगी आंदोलन की बैठक

सभा को महिला नेत्री सनोका महतो, छात्र नेता जूलियस फ्यूचिक, सोहन महतो, रिंकी कुमारी, निली, विनोद लोहार, अनुप सिंह, बिरसा उरांव, मोनू, रवि साहू, ललन सिंह, हरेंद्र सिंह, संगीता, बिमला देवी और रेखा देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभा का संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार ने किया। आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए 13 सितंबर को दोपहर 1 बजे बैठक होगी। यह बैठक शिव मंदिर, जगन्नाथपुर स्थित टुड़ी बाबा आश्रम में आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.