रांची : राष्ट्रीय OBC मोर्चा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार को आगामी जाति जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग से कॉलम देना ही होगा और सरकार अब OBC समुदाय की अनदेखी नहीं कर सकती। वे शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय OBC मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर तीन स्तरीय आंदोलन की शुरुआत की है। इसी कड़ी में 13 सितंबर को नई दिल्ली में देशभर के प्रमुख OBC संगठनों की एक राष्ट्रीय बैठक आयोजित की जाएगी, जहां से देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर इसका औपचारिक आगाज होगा।
Read More : पर्युषण महापर्व के पंचम दिवस अहिंसा का संदेश, छोटी हिंसा से बचने की अपील
राजधानी एक्सप्रेस से 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना
अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए राष्ट्रीय OBC मोर्चा, झारखंड का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम 5:00 बजे रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से राजधानी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
PMO और गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा ज्ञापन
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ साथी आजम अहमद और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार गंजू ने जानकारी दी कि दिल्ली प्रवास के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), केंद्रीय गृह मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग तथा जनगणना आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखेगा। इस दौरान संगठन ने “OBC को मत टालो, जनगणना में कॉलम डालो!” के नारे के साथ अपने आंदोलन को तेज करने का संकल्प जताया।






