गैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा: पुलिस ने गुर्गे राणा राहुल के घर चिपकाया इश्तहार

रांची : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने प्रिंस खान के करीबी गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अदालत के आदेश

राणा राहुल

रांची : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने प्रिंस खान के करीबी गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास पर इश्तहार चिपकाया और उसे तय समयसीमा के भीतर कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश दिया।

Read More : JPSC-JSSC घोटाला: सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राहुल क्रांति से की मुलाकात

ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस टीम, कराई मुनादी

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने किया। पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों और लाउडस्पीकर के साथ राणा राहुल सिंह के लालपुर स्थित ठिकाने पर पहुंची। स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्र में ढोल बजाकर न्यायालय के आदेश का सार्वजनिक रूप से ऐलान (मुनादी) कराया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घर के मुख्य दरवाजे पर कानूनी इश्तहार चस्पा किया।

तय समय में हाजिर न होने पर होगी कुड़की की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि फरार आरोपी राणा राहुल सिंह अदालत द्वारा तय की गई समयसीमा के भीतर खुद को आत्मसमर्पण (सरेंडर) नहीं करता है, तो उसके खिलाफ अगला कानूनी कदम उठाते हुए संपत्ति कुड़की (Attachment of Property) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रांची पुलिस प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क और उसके आर्थिक तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *