DAV नंदराज में कैरियर एक्सपो का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला फ्यूचर गाइडेंस

रांची : डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में ‘Educators India’ के सहयोग से ‘कैरियर एक्सपो-2026’ का सफल आयोजन किया गया। कैरियर एक्सपो का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों और भविष्य के उभरते कैरियर विकल्पों की

कैरियर एक्सपो

रांची : डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में ‘Educators India’ के सहयोग से ‘कैरियर एक्सपो-2026’ का सफल आयोजन किया गया। कैरियर एक्सपो का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों और भविष्य के उभरते कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देना था।

Read More : नामकुम में डालसा का अभियान: सामुदायिक मध्यस्थता से मुकदमों से मिलेगी आजादी

देश के 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हुए शामिल

कैरियर एक्सपो में देश भर से आए 25 से अधिक नामचीन विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों और उनके अभिभावकों को विभिन्न स्नातक (Undergraduate) पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) व प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति (Scholarships) व वित्तीय सहायता और कैंपस प्लेसमेंट और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्सेज की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने सीधे विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।

कैरियर एक्सपो

“सही मार्गदर्शन उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला” – डॉ. रवि प्रकाश तिवारी

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सही कैरियर मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस तरह के आयोजन छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही निर्णय लेने में मदद करते हैं और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ‘Educators India’ और सभी सहभागी विश्वविद्यालयों के प्रति आभार जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *