रांची : रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से CM हेमंत सोरेन ने एक बार फिर संवाद की अपील की है। CM ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गहराई से जानने और उनके समाधान के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बनाई गई समिति बातचीत का एक सशक्त माध्यम है और सरकार राज्य भर के छात्रों की राय के साथ एक मजबूत भर्ती रिफॉर्म की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।
Read More : JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विस में भारी हंगामा, सोमवार तक के लिए सदन स्थगित
जयपाल सिंह स्टेडियम बना ‘रांची का जंतर-मंतर’
14वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्रों के लगातार प्रदर्शन से रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम ‘दिल्ली के जंतर-मंतर’ की तर्ज पर मुख्य आंदोलन स्थल बन गया है। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं का आयोजन करने वाली कंपनी ‘टीडीपीएल’ द्वारा ली गई सभी हालिया परीक्षाओं को निरस्त किया जाए तथा दोनों आयोगों को स्वच्छ व पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
संभावित वार्ता और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
एक तरफ छात्रों का आंदोलन जारी है, तो दूसरी तरफ सरकार द्वारा वार्ता की पहल को लेकर गहमागहमी तेज है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आंदोलनकारी छात्रों के शिष्टमंडल और सरकार के बीच औपचारिक वार्ता हो सकती है। हालांकि, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में राज्य के पूर्व महाधिवक्ता का नाम शामिल होने पर सत्ता पक्ष ने एतराज जताया है। सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष इस छात्र आंदोलन का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहा है




