ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन और आवंटन प्रक्रिया में स्पष्टता लाई जाय: चैंबर

रांची। ट्रांसपोर्ट नगर के अब तक चालू नहीं होने और आवंटन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता के अभाव पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता व्यक्त करते हुए आज विभागीय सचिव राजीव रंजन से बात की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने विभागीय

तुलसी पटेल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। ट्रांसपोर्ट  नगर के अब तक चालू नहीं होने और आवंटन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता के अभाव पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता व्यक्त करते हुए आज विभागीय सचिव राजीव रंजन से बात की। चैंबर अध्यक्ष  तुलसी पटेल ने विभागीय सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़ी समस्याओं एवं ट्रांसपोर्टरों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का उद्देश्य शहर में परिवहन एवं मालवाहक वाहनों से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित करना था, लेकिन इसके अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं आवंटन प्रक्रिया एवं अन्य संबंधित विषयों को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द चालू करना रांची के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित में आवश्यक है। आवंटन प्रक्रिया को लेकर जो भी असमंजस है, उसे दूर करते हुए स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विभागीय सचिव से मिलकर पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। विदित हो कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को देखते हुए कल भी चैंबर अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से वार्ता की थी।
इस मुद्दे पर चैंबर भवन में एक बैठक भी हुई। बैठक में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य मोनिका गोयनका, सदस्य संतोष अग्रवाल और आलोक सिंह उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *