गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा गांव में एक महिला ने अमित टेटे पर मारपीट करने और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में हेमा देवी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अमित टेटे हेमा देवी के घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान हेमा देवी के सिर में चोट लगी। महिला का आरोप है कि अमित अपने साथ पेट्रोल से भरा डिब्बा और तार लेकर आया था। उसने पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
also read :मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन का चैंबर भवन में हुआ अभिनन्दन
हेमा देवी ने पुलिस को बताया है कि अमित के साथ उनकी 23 वर्षीय भतीजी खुशी कुमारी भी आई थी। शिकायत के मुताबिक, खुशी इसी साल फरवरी से अमित के साथ रह रही है। महिला ने आरोप लगाया कि अमित ने उन्हें, उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी है। उनका दावा है कि इससे पहले भी परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा चुकी है।
हेमा देवी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए अमित टेटे जिम्मेदार होग। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
also read : ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन और आवंटन प्रक्रिया में स्पष्टता लाई जाय: चैंबर




