लोक भवन में राज्यपाल के ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राँची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. कार्यक्रम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया. इस

मुख्यमंत्री

राँची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. कार्यक्रम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया. इस दौरान राज्य के संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया. साथ ही देश और राज्य की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया.

राज्य के विकास पर हुई अनौपचारिक चर्चा
‘एट होम’ कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत मौजूद अतिथियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई.

also read :झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव में जुटेंगे राज्यभर के ढाई सौ प्रोफेशनल्स, विकास के रोडमैप पर होगा मंथन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.