झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव में जुटेंगे राज्यभर के ढाई सौ प्रोफेशनल्स, विकास के रोडमैप पर होगा मंथन

रांची। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की ओर से 17 अगस्त को शाम 4 बजे बीएनआर चाणक्य होटल, रांची में एक दिवसीय “झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव का प्रोफेशनल कांग्रेस किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में राज्यभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 250 प्रोफेशनल्स एवं गणमान्य

रांची। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की ओर से 17 अगस्त को शाम 4 बजे बीएनआर चाणक्य होटल, रांची में एक दिवसीय “झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव का प्रोफेशनल कांग्रेस किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में राज्यभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 250 प्रोफेशनल्स एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे और झारखंड की प्रगति, विकास तथा भविष्य की दिशा को लेकर अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे।

प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर झारखंड के विकास के लिए नए विचारों, संभावनाओं और भविष्य की रणनीति पर सार्थक विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स के अनुभव और विशेषज्ञता राज्य के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू होंगे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मशहूर अभिनेत्री एवं अधिवक्ता श्रीमती कोनिका सदानंद शामिल होंगी। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, नेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी भी आमंत्रित हैं।प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यक्रम में कांग्रेस कोटि के मंत्री दीपिका पांडे सिंह, डॉक्टर इरफान अंसारी ,शिल्पी नेहा तिर्की एवं राधा कृष्ण किशोर को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को बीएनआर चाणक्य होटल में प्रमुख प्रोफेशनल कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कॉन्क्लेव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आगंतुकों का स्वागत छऊ नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से किया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर तोरण द्वार एवं स्टैंडी भी लगाए जा रहे हैं।

इधर, कॉन्क्लेव में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होने के लिए मशहूर अभिनेत्री एवं अधिवक्ता कोनिका सदानंद रविवार को मुंबई से सेवा विमान से अपराह्न करीब 1:30 बजे रांची पहुंचीं। रांची पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक सह प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रुद्र शुक्ला,पूजा वर्मा,डाॅ अपूर्वा परिहार,सरवर पाॅल,मेहुल दूबे, फरहान आजाद, उत्कर्ष मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, गौरव सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

इंडियन एक्सप्रेस रिपब्लिक से सीनियर जर्नलिस्ट चारुलता विश्वास भी आज दिल्ली से रांची पहुंची।
प्रोफेशनल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “झारखंड थिंक फ्यूचर” कॉन्क्लेव राज्य के भविष्य को लेकर गंभीर और रचनात्मक संवाद का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से झारखंड को विकास की नई दिशा देने पर विचार करेंगे।

also read :डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा मंच से दिया इस्तीफा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.