रांची सिविल कोर्ट में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान न्यायायुक्त ने फहराया तिरंगा

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची सिविल कोर्ट परिसर में देशभक्ति के माहौल के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल कोर्ट में प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प

प्रधान न्यायायुक्त

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची सिविल कोर्ट परिसर में देशभक्ति के माहौल के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल कोर्ट में प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शहीदों की कुर्बानियों को किया याद

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शहीदों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया है। उन्होंने जिस मूल्य के लिए देश को आजादी दिलाई, उसे अक्षुण्य बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने देश के प्रति ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और सभी नागरिक सुखी व समृद्ध रहें। आजादी पाने का मुख्य मकसद देश को आगे बढ़ाना, बेहतर काम करना और समाज में सभी की खुशहाली पर ध्यान देना है।

नए बार भवन परिसर में भी फहरा तिरंगा

इसी क्रम में रांची सिविल कोर्ट स्थित नए बार भवन के समक्ष रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर रांची सिविल कोर्ट के सम्मानित न्यायाधीश, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक कर्मी मौजूद रहे।

Read more : स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा, युवाओं और सुरक्षा पर दिए बड़े संदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *