रांची में 4 अगस्त को निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस, जानिए रूट

शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में 4 अगस्त को रांची में चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला जाएगा।
चेहल्लुम

रांची : शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में 4 अगस्त को रांची में चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर समुदाय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

Read More : दुमका में वन विभाग की छापेमारी, ठेकेदार की तलाश में विवेक रावत के घर पहुंची टीम

शिया समुदाय के प्रतिनिधि सैयद फराज अब्बास ने शनिवार को बताया कि चेहल्लुम का मातमी जुलूस मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) के 40 दिन बाद निकाला जाता है। यह दिन कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके बलिदान को याद करने और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

सुबह 10 बजे मेन रोड से निकलेगा जुलूस

आयोजकों के अनुसार, 4 अगस्त को सुबह 10 बजे जुलूस मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन में स्वर्गीय अधिवक्ता सैयद यावर हुसैन के आवास ‘अनवर आर्केड’ से शुरू होगा। इसके बाद जुलूस मेन रोड, अंजुमन प्लाजा चौक, उर्दू लाइब्रेरी, डेली मार्केट, ओल्ड टैक्सी स्टैंड, गांधी चौक स्थित हनुमान मंदिर, काली मंदिर चौक, चर्च रोड, विक्रांत चौक और कर्बला चौक होते हुए कर्बला पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा।

मातम और नौहाख्वानी के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि

आयोजकों ने बताया कि जुलूस के दौरान अकीदतमंद मातम और नौहाख्वानी के माध्यम से हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग का भी अनुरोध किया गया है।

Read More : खंडोली पहाड़ की 80 साल पुरानी आस्था, श्रद्धालुओं ने मांगा स्थायी रास्ता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.