लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के IGIMS में जांच के बाद आज जाएंगे दिल्ली

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। अस्पताल में

लालू यादव

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। अस्पताल में उनकी आंखों की जांच और ईसीजी किया गया। इसके बाद उन्हें करीब दो घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

Read More : 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर हंगामा

मीसा भारती ने बताया कि फिलहाल लालू यादव की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि उनका नियमित इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है, इसलिए शनिवार को उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।

आंखों की जांच और ईसीजी किया गया

आईजीआईएमएस में नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने लालू यादव की आंखों की जांच की। इसके साथ ही उनका ईसीजी भी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और कुछ समय तक ऑब्जर्वेशन में रखा। मीसा भारती ने कहा कि कौटिल्य नगर इलाके में अधिक गंदगी होने के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ भी कहने पर अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल सकती है।

Read More : स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट लॉन्च, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा इतिहास

पहले भी हो चुका है आंखों का ऑपरेशन

लालू यादव पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मई में सिंगापुर गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें हर तीन महीने पर रूटीन चेकअप कराने की सलाह दी थी। इससे पहले दिसंबर 2025 में दिल्ली के एक निजी नेत्र अस्पताल में उनकी मोतियाबिंद और रेटिना से जुड़ी सर्जरी भी हुई थी, जो सफल रही थी।

हाल ही में RJD स्थापना दिवस में हुए थे शामिल

1 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में लालू यादव पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें उठने-बैठने और चलने में कुछ परेशानी होती दिखी थी, हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.