रांची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा कृष्ण मंदिर में खास तैयारी

रांची : कृष्ण नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल यानी शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर

कृष्ण जन्माष्टमी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : कृष्ण नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल यानी शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को बंगाल से आए कारीगरों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इस दौरान भक्तों के लिए विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Read More : धनबाद-हावड़ा डबल डेकर पर रेलवे बोर्ड में मंथन, फिर दौड़ने की उम्मीद

रात 9 बजे से होगी भजन संध्या

कार्यक्रम के तहत रात्रि 9:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत श्री दुर्गा जागरण मंडली के कलाकारों की भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से होगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मऊ से आए प्रसिद्ध भजन गायक शुभम प्रताप सिंह जी भक्तों के बीच भजनों की प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंदिर के पंडितों द्वारा संस्कृत में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भक्तों द्वारा सामूहिक हरिगीता पाठ किया जाएगा।

कृष्ण जन्म के समय दिखेगी अलौकिक झांकी

भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय मंदिर परिसर में भक्तों के बीच अलौकिक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा के साथ रामचंद्र तलेजा, चंद्रभान तलेजा, किशोरी पपनेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, अरुण जसूजा, ललित किंगर, हरीश मनुजा, विकास घई, नरेश खत्री, कमल घई, निखिल घई, मुकेश सिडाना, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गक्कड़, जिम्मी अरोड़ा, देवराज मनुजा, पवन पपनेजा, गगन अरोड़ा सहित समाज के अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *