रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के चार कर्मियों को व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित Individual Excellence Award प्रदान किया गया।
Read More : BBMKU में आजसू छात्र संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
इन चार कर्मियों को मिला सम्मान
पुरस्कार पाने वालों में राज किशोर, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन); आतिश कुमार दिवाकर, महाप्रबंधक (खनन), मुख्यालय के P&P विभाग; सत्यजीत कुमार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अरगड्डा क्षेत्र; और खुर्शीद हुसैन, माइनिंग सरदार, B&K क्षेत्र के करगली OCP शामिल हैं।
मेहनत और प्रतिबद्धता का सम्मान
सीसीएल के अनुसार, यह सम्मान कर्मियों की मेहनत, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सीसीएल परिवार की ओर से सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।



