रांची:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत, उनकी प्रेरणा एवं  रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम GRSE के CSR के माध्यम से रांची के फुटपाथ दुकानदारों के बीच धूप एवं बारिश से बचाव हेतु 400 कैनोपी छातों का ओटीसी मैदान एवम धुर्वा बस स्टैंड के पास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ के सौजन्य से वितरण किया गया।
 इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा रेहड़ी-पटरी से जुड़े छोटे-छोटे फुटपाथ व्यवसायी हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सब्जी, फल, जूस, चाय या अन्य छोटे व्यवसायों के माध्यम से ये मेहनतकश लोग सालभर सड़क किनारे अपना कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और अर्थव्यवस्था में भी योगदान देते हैं।
धूप और बारिश में उन्हें होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं माननीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  के मार्गदर्शन में  रांची लोकसभा क्षेत्र के फुटपाथ व्यवसायियों को कैनोपी छाता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
इसी संकल्प की कड़ी में आज कैनोपी छातों का वितरण किया गया। यह छाता केवल धूप और बारिश से बचाव का साधन नहीं, बल्कि हमारे मेहनतकश फुटपाथ व्यवसायियों के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का भी माध्यम है।
रांची लोकसभा क्षेत्र में 5,000 से अधिक कैनोपी छातों के वितरण का लक्ष्य रखा है। मोदी सरकार हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने इन छोटे व्यवसायियों के सम्मान, सुविधा और उत्थान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह हटिया के विधायक नवीन जायसवाल रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू रांची की मेयर रोशनी खलको डिप्टी मेयर नीरज कुमार मंडल अध्यक्ष तरुण जायसवाल, अशोक मुंडा ,उमेश यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे