खूंटी में पुल के नीचे बोरे में मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रांची/खूंटी : खूंटी के कर्रा इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में बंद एक युवती की लाश मिली। कच्चाबारी पंचायत के पास कर्रा-लोधमा-धुर्वा मुख्य सड़क से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों की नजर संदिग्ध बोरे

खूंटी
मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुटी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची/खूंटी : खूंटी के कर्रा इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में बंद एक युवती की लाश मिली। कच्चाबारी पंचायत के पास कर्रा-लोधमा-धुर्वा मुख्य सड़क से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों की नजर संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरे को लेकर शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसके अंदर करीब 25 से 30 साल की युवती का शव मिला। शव मैदे के खाली बोरे में बंद था। पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर पर सिर्फ शर्ट थी और पूरे शरीर पर मैदा लगा हुआ मिला। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More : आजसू पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती की रणनीति, 11 अक्टूबर को युवा संवाद

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर तो नहीं फेंका गया। कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में हाल में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है। इसके अलावा मोबाइल डंप डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने की बात कही है।

पहले भी मिल चुके हैं युवतियों के शव

कर्रा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में युवतियों के शव मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 12 अप्रैल 2025 को लोधमा पंचायत क्षेत्र के मुरहू पार टांड़ से एक युवती का गला कटा शव मिला था। खबर के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी। इसके कुछ महीने बाद 3 दिसंबर 2025 को मुरहू-कटमकुकु के जंगल से 20 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.