‘परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, केवल CBI जांच से मिलेगा न्याय’ : बाबूलाल मरांडी 

रांची : झारखंड में JSSC-CGL और टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के कैबिनेट के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नीयत और

बाबूलाल मरांडी 

रांची : झारखंड में JSSC-CGL और टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के कैबिनेट के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नीयत और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने और दलालों को बचाने की सोची-समझी योजना बनाई है।

Read More : परीक्षा रद्द होना छात्रों की ऐतिहासिक जीत, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : देवेंद्रनाथ महतो

‘परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, केवल CBI जांच से मिलेगा न्याय’

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मुख्य मांग शुरू से ही मामले की सीबीआई जांच कराने की रही है, लेकिन सरकार इससे लगातार भाग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) में नौकरियों की खरीद-फरोख्त में सरकार में बैठे लोग, भ्रष्ट अधिकारी और दलाल सीधे तौर पर शामिल हैं। जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती, तब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल सकता।

‘कोर्ट में स्टे लगवाकर दोनों हाथ में लड्डू चाहती है सरकार’

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के फैसले की क्रोनोलॉजी समझाते हुए दावा किया कि सरकार ‘दोनों हाथ में लड्डू’ रखना चाहती है। एक तरफ सरकार परीक्षाएं रद्द कर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी तरफ गलत तरीके से चयनित छात्र कोर्ट का रुख करेंगे। अदालत में जांच का जिम्मा सीआईडी के पास होगा, जो पहले ही झूठी रिपोर्ट सौंप चुकी है। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद पैसे देकर नौकरी खरीदने वाले भी बच जाएंगे और सरकार को कोर्ट का बहाना मिल जाएगा। नतीजतन, पिछले 24 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के हाथ केवल निराशा लगेगी।

राहुल गांधी और JSSC चेयरमैन पर साधा निशाना

मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि JSSC के चेयरमैन पद के लिए 70 करोड़ रुपये के लेनदेन की चर्चाएं हैं और सरकार में पार्टनर होने के नाते इसका हिस्सा ऊपर तक पहुंचता है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2024 से पद पर मौजूद JSSC के अध्यक्ष और दिशा भटकाने वाले CID अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

छात्रों से की CBI जांच पर अड़े रहने की अपील

भाजपा नेता ने अभ्यर्थियों से सजग रहने और सीबीआई जांच की मांग पर डटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं करती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *