सरायकेला में भाई ने भाई पर चलाई गोली, डॉ. ओपी आनंद की हालत नाजुक

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में बीती रात संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गई। मार्ग संख्या 4 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में स्कूल संचालक सत्यप्रकाश सुधांशु ने अपने छोटे भाई और जाने-माने डॉक्टर

सरायकेला
गोली लगने से चिकित्सक डॉ. ओपी आनंद घायल।

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में बीती रात संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गई। मार्ग संख्या 4 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में स्कूल संचालक सत्यप्रकाश सुधांशु ने अपने छोटे भाई और जाने-माने डॉक्टर डॉ. ओपी आनंद पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली डॉ. आनंद की पीठ में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया। देर रात डॉक्टरों की टीम ने गोली निकालने के लिए उनका ऑपरेशन शुरू किया।

Read More : पारसनाथ पूजा विवाद : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

पत्नी पर रिवॉल्वर तानी, बचाने आए डॉक्टर को लगी गोली

डुप्लेक्स के निचले तल पर डॉ. ओपी आनंद और ऊपरी तल पर उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश रहते हैं। वर्ष 2021 में पिता वाईपी यादव के निधन के बाद से दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद गहराता गया। विवाद के चलते दोनों ने निजी बॉडीगार्ड भी रखे थे। सोमवार रात घर लौटने के दौरान सत्यप्रकाश की डॉ. आनंद की पत्नी सरीता आनंद से कहासुनी हो गई। इसी बीच सत्यप्रकाश ने रिवॉल्वर निकालकर सरीता पर तान दी। पत्नी को बचाने के लिए डॉ. आनंद आगे आए, तभी गोली उनकी पीठ में लग गई। दूसरी बार फायरिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड ने सत्यप्रकाश को खींच लिया, जिससे गोली हवा में चली गई। डॉ. आनंद की पुत्री आन्या ने बताया कि गोली लगने के बाद परिजन और बड़े पापा उन्हें अस्पताल ले गए। बाद में बड़े पापा वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने मीडिया को बताया कि पारिवारिक विवाद में सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है। पुलिस परिजनों, नौकरों और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

कर्ज और मुकदमों से भी घिरे रहे हैं डॉ. आनंद

डॉ. ओपी आनंद पूर्वी सिंहभूम से सांसद और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से विवाद के बाद वह सुर्खियों में आए थे। मरीज की शिकायत पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से लौटने के बाद बंद अस्पताल, बैंक के भारी कर्ज और लगातार हो रहे नुकसान को लेकर वह तनाव में थे। इसी मुद्दे पर दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *