रांची। धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के साले और भाई ने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले एक-एक महीने का समय मांगा है। ईडी ने एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह को 18 अगस्त और भाई विश्व विजय को 19 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने के लिए समन भेजा था।
ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चक्र के दौरान मिले दस्तावेज की प्रारंभिक जांच के बाद एलबी सिंह के रिश्तेदारों को समन जारी किया है। जांच में पाया गया कि रंजीत सिंह और विश्व विजय सिंह के खाते में BCCL द्वारा काम के बदले पैसा ट्रांसफर किया गया है। इनके खातों से प्रति दिन औसतन दो-दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। रंजीत सिंह के नाम पर 18-20 करोड़ रुपये का फिक्स डिपोजिट पाया गया है।








