SRH की CEO काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध की शादी की खबरें तेज, ग्रीस में ले सकते हैं सात फेरे!

नई दिल्ली : फिल्मी और क्रिकेट गलियारों में इन दिनों म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन के अफेयर और शादी की खबरों ने तहलका मचा रखा है। नई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी

काव्या मारन

नई दिल्ली : फिल्मी और क्रिकेट गलियारों में इन दिनों म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन के अफेयर और शादी की खबरों ने तहलका मचा रखा है। नई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी साल भारत से बाहर ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक न तो काव्या मारन की तरफ से और न ही अनिरुद्ध की ओर से इस रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

10 नवंबर को ग्रीस में शादी की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के ठीक दो दिन बाद यानी 10 नवंबर 2026 को अनिरुद्ध और काव्या के घर शादी का जश्न हो सकता है। उनके वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में ग्रीस को फाइनल बताए जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वे एक ठंडी जगह पर साथ नजर आ रहे हैं। शादी की इन अटकलों को पहली बार तब हवा मिली जब अनिरुद्ध के रिश्तेदार और वरिष्ठ अभिनेता वाई. जी. महेंद्रन का एक बयान सामने आया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखा है।

अलग-अलग फील्ड में दोनों का बड़ा नाम

काव्या मारन सन ग्रुप (Sun Group) के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ के रूप में जानी जाती हैं। क्रिकेट मैदान में अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए उनकी मौजूदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है। उनकी टीम SRH की ब्रांड वैल्यू लगभग 18,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। दूसरी ओर, अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और महंगे म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपना बड़ा नाम बनाया है। शाहरुख खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में उनके दिए संगीत ने उन्हें पूरे देश में जबरदस्त पहचान दिलाई। कपल अपनी पर्सनल लाइफ में काफी प्राइवेसी बनाए रखता है, यही वजह है कि उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, इसे लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस अब दोनों की ओर से इस खुशखबरी के आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More : JPSC-JSSC CGL गड़बड़ी में अभय तिवारी के भाई-पत्नी से पूछताछ शुरू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *