कतर में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा, UPI से सीधे भेजें पैसे

Qatar Post की नई UPI आधारित सेवा से कतर में रहने वाले भारतीय सीधे भारत के UPI-सक्षम बैंक खातों में पैसे भेज सकेंगे।

नई दिल्ली : कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत पैसे भेजना अब पहले के मुकाबले आसान हो गया है। Qatar Post ने UPI आधारित रेमिटेंस सेवा शुरू की है, जिसके जरिए कतर से भारत के पात्र UPI-सक्षम बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जा सकेगी। यह कतर-भारत रेमिटेंस सेवा UPI संचालित पोस्ट ट्रांसफर पर आधारित है। इसके तहत कतर में रहने वाले ग्राहक Qatar Post के आउटलेट पर जाकर भारत में UPI-सक्षम बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं। इस सेवा को Qatar Post, India Post, Universal Postal Union के Interconnection Platform (UPU-IP) और NPCI International Payments Limited (NIPL) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच को भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़कर सीमा-पार धन प्रेषण को आसान बनाना है।

15 अगस्त को शुरू हुई सेवा

यह सेवा कतर में 15 अगस्त 2026 को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई। इस मौके पर कतर में भारत के दूतावास के कार्यवाहक राजदूत संदीप कुमार ने दोहा के लुलु मॉल स्थित Qatar Post आउटलेट का दौरा किया और इस पहल से जुड़े हितधारकों के साथ बातचीत की।इस कार्यक्रम के जरिए भारत और कतर के बीच डिजिटल वित्तीय संपर्क और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में इस सेवा की भूमिका को रेखांकित किया गया।

ऐसे भेज सकेंगे भारत पैसे

नई सेवा के तहत ग्राहक Qatar Post के किसी आउटलेट पर जाकर रेमिटेंस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत में पैसे पाने वाले व्यक्ति की UPI ID और जरूरी पहचान संबंधी जानकारी देनी होगी। प्राप्तकर्ता को अपने UPI ऐप में विदेश से आने वाली धनराशि प्राप्त करने की सुविधा सक्रिय करनी होगी। यह सुविधा सक्रिय होने के बाद भेजी गई राशि लाभार्थी के UPI-सक्षम बैंक खाते में जमा हो जाएगी।इस सेवा के तहत 10 कतर रियाल (QAR) से लेकर 4,000 कतर रियाल तक की राशि भेजी जा सकती है। प्रति लेन-देन अधिकतम सीमा 1,00,000 रुपये के बराबर निर्धारित की गई है। प्रत्येक लेन-देन पर 15 कतर रियाल का फ्लैट सेवा शुल्क लागू होगा।

कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए यह सेवा खास तौर पर उपयोगी मानी जा रही है। इससे भारत में परिवारों को पैसे भेजने के लिए डाक नेटवर्क और UPI की सुविधा को एक साथ जोड़ा गया है। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल वित्तीय संपर्क और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *