रांची: आजसू पार्टी के महासचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ब्रजमोहन कुमार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी है।
also read :जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर, गांधी जयंती पर 11 बंदियों को मिली रिहाई
ब्रजमोहन कुमार प्रशासनिक सेवा के दौरान कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आजसू पार्टी के साथ राजनीतिक पारी शुरू की थी। पार्टी संगठन में उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनके इस्तीफे के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है।
also read : रांची में 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली की शुरुआत, महापौर ने दिखाई हरी झंडी





