रांची में 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली की शुरुआत, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली को स्वच्छता कार्यों के लिए रवाना किया गया। यूनियन बैंक की ओर से CSR (Corporate Social Responsibility) के तहत उपलब्ध कराए गए फंड से इन वाहनों

महापौर
10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली रवाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली को स्वच्छता कार्यों के लिए रवाना किया गया। यूनियन बैंक की ओर से CSR (Corporate Social Responsibility) के तहत उपलब्ध कराए गए फंड से इन वाहनों की खरीद की गई है। शुक्रवार को महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने निगम कार्यालय परिसर से ट्रैक्टर-सह-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों का इस्तेमाल निगम क्षेत्र में कचरा उठाव और उसके परिवहन के लिए किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार, इससे स्वच्छता कार्यों को गति देने और कचरा उठाव व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Read More : कोयल नदी में डूबे आजलान की 15 घंटे बाद मिली लाश, गांव में मातम

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

नगर निगम के मुताबिक, 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली से शहर में कचरा उठाव और परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। यह पहल ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर रांची के निर्माण के प्रयासों को मजबूती देगी। रांची नगर निगम ने इस सहयोग के लिए यूनियन बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पर्व-त्योहारों में कचरा उठाव होगा प्रभावी

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर रांची के निर्माण में नगर निगम के साथ विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक की ओर से CSR के माध्यम से मिला सहयोग स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में उपयोगी साबित होगा। 10 नए ट्रैक्टरों के माध्यम से आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर कचरा उठाव और परिवहन के काम को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। महापौर ने कहा कि सभी के सहयोग से रांची को स्वच्छ और बेहतर शहर बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

नगर निगम और बैंक के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। यूनियन बैंक की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर कुंदन कुमार सिन्हा, असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप रंजन और रांची मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर दिनेश कुमार प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.