रांची: माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची अनिल कुमारा मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथ डालसा सचिव, राकेश रौशन के नेतृत्व में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची में गांधी जयंती के अवसर पर जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विभिन्न माननीय न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में संसीमित 21 बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था। 11 बंदी को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया।
जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित योजनाओं के तहत विधिक जागरूकता कर जानकारी दी गयी। बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिविर लगा कर जांच भी करायी गयी।
रसोई का निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाली भोजन खाकर की गई जांच
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में सभी न्यायिक दण्डाधिकारियों के द्वारा बंदियों को दिये जानेवाले भोजन की गुणवत्ता की जांच खाकर किया गया एवं रह गयी त्रुटियों को सुधारने का निर्देश भी मौके पर दिया गया।
डालसा सचिव ने कहा कि समय-समय पर बंदियों की स्वस्थ की जांच होनी चाहिए, इससे गंभीर बीमारी का पता चलता है तथा उनका ससमय ईलाज किया जा सकता है। आगे उन्हांेंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बाते कही।
इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एस. बी, शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दण्डाधिकारी, सार्थक शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, भुपेश चंद्र सामद, रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी बिजय कुमार यादव, उपस्थित रहे इनके अलावा, काराधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल, लवकुश कुमार, बड़ा बाबु, मों. सद्दाम हुसैन, सत्येन्द्र कुमार, एल.ए.डी.सी.एस. के सदस्यगण, काराकर्मी एवं बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची के बंदीगण उपस्थित थे।





