डोरंडा बाजार में बोन थेरेपी और एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन मिलेगा लाभ

श्री राम भरत मिलाप समिति, डोरंडा बाजार के कार्यालय में बोन थेरेपी एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवा की शुरुआत की गई।

रांची : श्री राम भरत मिलाप समिति, डोरंडा बाजार के कार्यालय में बोन थेरेपी एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में बोन थेरेपी और एक्यूप्रेशर का उपयोग वर्षों से होता आ रहा है। क्षेत्र के लोगों को इन चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से समिति के कार्यालय में यह सुविधा शुरू की गई है।

Read More : रांची में 8 अगस्त को सखुआ महोत्सव, नगर निगम लगाएगा 10 हजार पौधे

सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी चिकित्सा सेवा

समिति की ओर से बताया गया कि बोन थेरेपी और एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तथा रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। यह शिविर गौतम राठी की देखरेख में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ के रूप में उमेश प्रसाद गुप्ता और गौरीशंकर जी का स्वागत किया गया। समिति ने बताया कि दोनों विशेषज्ञ आगे भी समिति के माध्यम से अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

कार्यक्रम का मंच संचालन समिति की महामंत्री नम्रता सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास ने किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक बीके विजय सरदार, अशोक सिंह, श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्याय समिति के सचिव हरिप्रसाद विजयवर्गीय, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष बीना शारदा और न्यू काली पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री नम्रता सोनी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास, राजेंद्र सिंह राजू, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेश विजय, श्रीरामचंद्र अग्रवाल, प्रिंस पांडे सहित अन्य सदस्य और नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *