रांची के श्री श्याम मंदिर में 210वां श्याम भंडारा संपन्न, भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 210वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया।
श्री श्याम मंदिर

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 210वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्री श्याम का भोग लगने के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। मंडल के अनुसार, इस बार का भंडारा एक श्याम भक्त परिवार की ओर से निवेदित किया गया था। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा, जबकि हरमू रोड पर भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Read More : रांची में 8 अगस्त को सखुआ महोत्सव, नगर निगम लगाएगा 10 हजार पौधे

भोग भजन से गूंजा श्री श्याम मंदिर

भंडारे के दौरान मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा और श्याम भक्त परिवार ने इष्ट-मित्रों के साथ मिलकर बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन से मंदिर परिसर गूंज उठा। सबसे पहले बाबा श्री श्याम को भंडारे का भोग लगाया गया। इसके बाद भोग को महाप्रसाद में मिलाया गया। भोग लगाने के बाद यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। भंडारे के आयोजन के दौरान खाटूनरेश के जयकारों से हरमू रोड का माहौल भक्तिमय हो गया।

हर शनिवार गौशाला भेजा जाता है भंडारे का भोग

मंडल की ओर से बताया गया कि हर शनिवार भंडारे का भोग गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी भंडारे का भोग लेकर गौशाला जाते हैं। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में भंडारे का भोजन शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है। भोग के बाद प्रथम देव भगवान श्री गणेश के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। इस बार के भंडारे में वेजिटेबल पुलाव, आलू-गोभी, लौकी की मिक्स झोलदार सब्जी, केसरिया जलेबी, टॉफी और खीर-चूरमा का भोग लगाया गया।

50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग

भंडारे के आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, यजमान परिवार, मंडल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, अनुज मोदी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेंद्र पांडे समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

4 अगस्त को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बताया गया कि हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 4 अगस्त, मंगलवार को शाम 4:30 बजे से 215वां श्री सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *