पलामू में टंकी से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव टंकी से बरामद हुआ। शव अकराही रोड स्थित शुभ मम प्लांट के पास टंकी में मिला। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में हुई है। Read

पलामू

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव टंकी से बरामद हुआ। शव अकराही रोड स्थित शुभ मम प्लांट के पास टंकी में मिला। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में हुई है।

Read More : 29 को होगा झारखंड चैंबर उप-समितियों का गठन

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने टंकी में युवक का शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने चैनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मौत के कारणों का पता नहीं

फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सोनू राम की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *