जमशेदपुर के LIC भवन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के व्यस्त बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भवन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। आग भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित LIC कार्यालय में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में

LIC

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के व्यस्त बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भवन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। आग भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित LIC कार्यालय में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

एलआईसी भवन में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले धुआं और आग की लपटें देखीं। उन्होंने तत्काल LIC प्रबंधन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी।

दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आग लगने के समय भवन के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

फर्नीचर और दस्तावेजों को नुकसान

बताया जा रहा है कि भवन की दूसरी मंजिल पर LIC का कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल संचालित होता है। आग के कारण वहां रखे फर्नीचर, दस्तावेजों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने के बाद LIC के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण और हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *