हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में मिला अज्ञात शख्स का शव, जांच शुरू

हजारीबाग शहर स्थित मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
परिसर

हजारीबाग : हजारीबाग शहर स्थित मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Read More : झारखंड में जमीन-मकान की खरीद होगी महंगी, रजिस्ट्री पर देना होगा 10% अतिरिक्त शुल्क

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने परिसर में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More : पुरुलिया से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की मांगी कामना

Read More : बैठक से पहले मंत्री इरफान अंसारी और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ में तकरार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *