रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की बहुप्रतीक्षित शासी परिषद (गवर्निंग बाडी) की बैठक मंगलवार को होगी। रिम्स के नए प्रभारी निदेशक डाॅ. डीके सिन्हा के बनने के बाद यह पहली बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता शासी परिषद के अध्यक्ष सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी करेंगे।
इस बार बैठक में लगभग दो दर्जन से अधिक एजेंडों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है। इनमें अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने, विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधार, मानव संसाधन, वित्तीय मामलों तथा मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।




